JSSC ने दिया अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, रद्द हुई झारखंड इंटर लेवल की परीक्षा, 864 पदों पर बहाली की उम्मीद टूटी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को रद्द कर दिया है. इस परीक्षा से 864 पदों पर सीधी नियुक्ति होनी थी, लेकिन अब लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदें टूट गई हैं.

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं हिंदी टंकण अर्हता धारक पद) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023' को रद्द कर दिया है. आयोग ने कार्मिक विभाग से मिले पत्र के आलोक में सोमवार को परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी. कुल 864 पदों (863 नियमित और 1 बैकलॉग) पर नियुक्ति के लिए राज्य के लाखों अभ्यर्थी पिछले तीन सालों से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. आयोग ने अपने पूर्व परीक्षा कैलेंडर में यह परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित करने की घोषणा की थी.

इन पदों पर होनी थी सीधी नियुक्ति

इस प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में निम्नवर्गीय लिपिक लॉअर डिवीजन क्लर्क (LDC), कार्यालय सहायक सह लेखापाल, लेखा लिपिक, लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर/निजी सहायक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बहाली की जानी थी. परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला : यूपी परीक्षा घोटाले के आरोपी से कराया JPSC में खेल, OMR शीट में गड़बड़ी कर बनायी घोटाले की योजना

तीन बार निकाले गए आवेदन, फिर भी नहीं हो सकी परीक्षा

आयोग ने इस भर्ती के लिए सबसे पहले अक्टूबर 2023 में विज्ञापन संख्या 15/2023 (नियमित) और 16/2023 (बैकलॉग) जारी किया था. हालांकि, नवंबर 2023 में ही आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद वर्ष 2024 में संशोधित विज्ञापन के तहत 11 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक पुनः आवेदन मांगे गए थे. तीन बार आवेदन प्रक्रिया के दौर से गुजरने के बावजूद परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी और आखिरकार इसे पूरी तरह रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: सड़क नहीं तो एंबुलेंस कैसे आए; गुमला में गर्भवती को गेंड़ुआ भार पर ढोकर 2 KM ले गए परिजन, 80 साल बाद भी भगवान भरोसे गांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar

Spacial correspondent of Prabhat khabar ranchi , 28 year experience in journalism field
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >