JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को: 3.22 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 3 पालियों में होगा एग्जाम

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) 19 जुलाई को क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर रहा है. राज्यभर में 813 परीक्षा केंद्रों पर 3.22 लाख अभ्यर्थी तीन पालियों में परीक्षा देंगे.

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

JSSC Field Worker Update, रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जुलाई को होने जा रहा है. राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में स्थित केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 3 लाख 22 हजार 867 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए आयोग और प्रशासन ने कमर कस ली है.

राज्यभर में बनाए गए 813 परीक्षा केंद्र

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा सफल परीक्षा संचालन के लिए राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में कुल 813 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं. इन केंद्रों पर परीक्षार्थी ओएमआर (OMR) शीट के जरिए तीन पालियों में अपनी परीक्षा देंगे. परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देश और अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर रहे हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ साथ परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह बैन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सख्त हिदायत दी है कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी. जेएसएससी ने साफ किया है कि परीक्षा की गरिमा को बनाए रखने के लिए अभ्यर्थी किसी भी तरह के कदाचार (चोरी या धोखाधड़ी) के प्रयास से दूर रहें. यदि कोई भी अभ्यर्थी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 की सख्त धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जेएसएससी ने रद्द किए 89,356 अधूरे आवेदन

बता दें कि इस परीक्षा के लिए 1 अगस्त 2024 से 8 सितंबर 2024 की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. इस दौरान बड़ी संख्या में आए आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद, जेएसएससी ने 89,356 अभ्यर्थियों के अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया था. इन अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी नहीं थी.

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम

प्रथम पाली: सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक.

द्वितीय पाली: सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

तृतीय पाली: दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >