रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट
JPSC Student Protest: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने छात्र हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों की पीड़ा और उनके भविष्य को देखते हुए सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है.
करीब छह घंटे चली बैठक के बाद जेपीएससी-14, बैकलॉग 2023-25, जेएसएससी-सीजीएल और टीडीपीएल से संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने तथा वर्ष 2014 से अब तक हुई नियुक्ति प्रक्रियाओं की जांच कराने का निर्णय लिया गया है.
इसे भी पढ़ें: JSSC cgl exam cancelled : 21 जुलाई से 17 अगस्त तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार का एक कदम पीछे हटना कमजोरी नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज सुनने और उनके भविष्य को प्राथमिकता देने की ताकत है. उन्होंने फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के प्रति आभार जताया.
उन्होंने कहा कि अब परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जायेगा. समिति छात्रों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों के सुझाव लेकर पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था तैयार करेगी. उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य की रक्षा करना सरकार का संकल्प है.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC की 15 भर्ती परीक्षाओं पर संकट! TDPL के जरिए हुईं कौन-कौन सी परीक्षाएं? देखें पूरी लिस्ट
