JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

Ranchi: रांची स्थित JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल मैच के दौरान अव्यवस्था और भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. घटना में कई दर्शक घायल हो गए और स्टेडियम के गेट पर तोड़फोड़ भी की गई. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Ranchi: रांची के धुर्वा स्थित JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार शाम जेपीएल T20 फाइनल मुकाबले के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली. मैच देखने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंच गए, जिससे वेस्ट गेट पर अफरा-तफरी मच गई. एंट्री के दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई दर्शकों के घायल होने की सूचना है. कुछ लोगों को मामूली तो कुछ को गंभीर चोटें आई हैं.

दोपहर से ही जुटने लगी थी दर्शकों की भीड़

जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले को लेकर दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. मैच शुरू होने से पहले वेस्ट गेट पर हजारों लोग पहुंच गए. सुरक्षा जांच की धीमी प्रक्रिया के कारण लंबी कतारें लग गईं. पीछे से लगातार बढ़ते भीड़ के दबाव के कारण धक्का-मुक्की शुरू हुई और हालात बेकाबू हो गए.

पुलिस ने हालात पर पाया काबू

घटना के बाद अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराज दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वेस्ट गेट के एक हिस्से में भी तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया. घटना के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें…

दिशोम गुरु को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्नी रूपी सोरेन को सौंपा सम्मान

अचानक फटा गैस सिलेंडर और मच गई अफरा-तफरी, टाटीसिल्वे सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर GAIL की ऑफ-साइट मॉक ड्रिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >