JPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति की बदली इंटरव्यू तारीख, जानें किस विषय के लोगों का कब होगा साक्षात्कार

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए नियुक्ति की तारीख बदल गयी है. अब ये आज और कल आयोजित होगी. वहीं कुछ विषयों के विशेषज्ञ नहीं मिलने से कुछ लोगों का इंटरव्यू 14 को होगा.

Assistant Professor Recruitment In Jharkhand रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा बैकलॉग के तहत विभिन्न विश्वविद्यालयों में इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए सोमवार से कागजात की जांच का काम शुरू हो गया. नियुक्ति के लिए 11 जनवरी से इंटरव्यू शुरू होगा. इस बीच आवश्यक संख्या में विशेषज्ञ के नहीं मिलने के कारण 14 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अब 12 जनवरी को निर्धारित कर दिया गया है. इनका भी इंटरव्यू पहले 11 जनवरी ही होना था.

जिन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 12 जनवरी को होना है, उनमें दीपक मिंज, रूपम कुमारी, अमित प्रवीण तिग्गा, विनोद कुमार लोहरा, विनय अर्पण कुजूर, महेंद्र एक्का, वत्सला पन्ना, मैरीनिला हांसदा, विवेक आशीष बाखला, दिव्या मेरी मिंज, संगीता कुजूर, अरुणा खाखा, ललित किड़ो और रवि रोशन मिंज शामिल हैं.

विवि में बैकलॉग के तहत कुल 27 रिक्त स्थानों के लिए इंटरव्यू में 83 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. इंटरव्यू का आयोजन 11 और 12 जनवरी को होगा. इतिहास विषय में कुल 27 पदों में विनोबा भावे विवि में कुल 12 पद (एससी 03, एसटी 06, बीसी वन 03), सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में कुल चार पद (एसटी 04), नीलांबर-पीतांबर विवि में कुल छह पद (एससी 01, एसटी 04, बीसी वन 01) तथा कोल्हान विवि में कुल पांच (एससी 01, एसटी 01, बीसी वन 02, बीसी टू 01) शामिल हैं.

हिंदी में 27 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए 20 से इंटरव्यू

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से विभिन्न विवि में बैकलॉग के तहत हिंदी विषय में कुल 27 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए 20-21 जनवरी से इंटरव्यू होगा. योग्य अभ्यर्थियों के इंटरव्यू में शामिल होने से पहले कागजात की जांच 19 व 20 जनवरी को होगी.

आयोग की ओ से कोटिवार कागजात व इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची 15 जनवरी को जारी की जायेगी. रांची विवि में कुल सात पदों (एससी-03, एसटी-03 अौर बीसी वन-01 पद), विनोबा भावे विवि में कुल 12 पद (एससी-01, एसटी-08 और बीसी वन 03 पद) व सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में कुल पद आठ (एससी-02, एसटी-04, बीसी वन-02 पद) पर नियुक्ति होनी है. नीलांबर-पीतांबर विवि व कोल्हान विवि में रिक्ति नहीं है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >