झामुमो जामताड़ा के जिला अध्यक्ष का निधन, शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में लिया था हिस्सा

झामुमो के जामताड़ा जिला अध्यक्ष का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. उन्होंने शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था.

जामताड़ा : झामुमो के जामताड़ा जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्यामलाल हेब्रम का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में उन्होंने शुक्रवार देर रात को अंतिम सांसे ली. श्यामलाल हेम्ब्रम की जिले के राजनीति में एक विशेष पहचान रही है. उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन के साथ सक्रिय रुप से भाग लिया.

झारखंड आंदोलन को दी थी नयी धार

बताया जाता है कि उन्होंने झारखंड आंदोलन को एक नई धार दी थी. वहीं, जिला के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है. कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि उनकी पहचान सर्वमान्य नेता के रूप में राज्य स्तर पर रही है. उनका सम्मान पार्टी के दूसरे नेता भी करते थे. उनके निधन से झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, प्रो. कैलाश साव, रविन्द्र नाथ दूबे, साकेश सिंह, देवीशीष मिश्रा, प्रदीप मंडल समेत अन्य झामुमो नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. श्यामलाल हेम्ब्रम जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव के रहने वाले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >