संताल-परगना में फिर से झामुमो, राजद ने भी लहराया परचम

संताल परगना की सभी सात एसटी रिजर्व सीट पर झामुमो ने जीत दुहरायी

रांची/दुमका. संताल परगना की जनजातीय सीटों पर एक बार फिर से झामुमो ने अपना दबदबा बरकरार रखा है. इस इलाके की सभी सात में झामुमो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से शानदार जीत दर्ज की है, जबकि महेशपुर से प्रो स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा से नलिन सोरेन के बेटे आलोक सोरेन, लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू, जामा से लुइस मरांडी और दुमका सीट से बसंत सोरेन ने जीत दर्ज की है. दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से पराजय का सामना करना पड़ा है. बोरियो सीट से धनंजय सोरेन ने झामुमो छोड़ भाजपा से चुनाव लड़नेवाले लोबिन हेंब्रम को शिकस्त दे दी है. संताल के देवघर व गोड्डा से राजद ने सीट निकाली है. वहीं आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम ने कांग्रेस की टिकट पर पाकुड़ से सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >