झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत व जापान के बीच होगा फाइनल मुकाबला, कांस्य पदक के लिए खेलेंगी ये टीमें

पहले सेमीफाइनल में जापान ने चीन को 2-1 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 से मात दी. चीन और कोरिया के बीच अब कांस्य पदक मुकाबला खेला जाएगा. मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया. फाइनल और कांस्य पदक मुकाबला रविवार को होगा.

रांची: भारत और जापान के बीच झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों ने शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. पहले सेमीफाइनल में जापान ने चीन को 2-1 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 से मात दी. चीन और कोरिया के बीच अब कांस्य पदक मुकाबला खेला जाएगा. मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया. फाइनल और कांस्य पदक मुकाबला रविवार को होगा.

2-0 की बढ़त को कायम रखते हुए फाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले हाफ के अंदर ही 2-0 की बढ़त बना ली. मेजबान टीम के लिए पहला गोल सलीमा टेटे ने 11वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया. इसके बाद विट्टल वैष्णवी फाल्के ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके मुकाबले में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाईं और भारत ने 2-0 की बढ़त को कायम रखते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया.

Also Read: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: कोरिया पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचा भारत

इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें ले रही थीं भाग

इससे पहले सेमीफाइनल-1 में जापान के लिए काना उराता ने 34वें और मियू सुजुकी ने 44वें मिनट में दूसरा गोल किया चीन की ओर से एकमात्र गोल तियांतियन लोउ ने 11वें मिनट में दागा. पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया. मलेशिया के लिए एकमात्र गोल पहले ही मिनट में नुरमजैतुल स्याफी ने किया. राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं. इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं. लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है. भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है.

Also Read: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा जापान, पांचवें स्थान पर मलेशिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >