Jharkhand Weather: जमशेदपुर में दो दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान, रांची समेत अन्य जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Today|मौसम केंद्र ने 18 से 21 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर तक हो सकती है. लेकिन, 18 मार्च को हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

Jharkhand Weather Today: झारखंड में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. लौहनगरी जमशेदपुर का तापमान दो दिन में 10 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान ही टाटानगर के तापमान में 7.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. इसके एक दिन पहले इसमें 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी थी. इसके साथ ही जमशेदपुर का उच्चतम तापमान घटकर 27.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जो सामान्य से 8.2 डिग्री कम है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

रांची का अधिकतम तापमान हुआ 26.8 डिग्री

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, राजधानी रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3.4 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान अब 26.8 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 17 डिग्री रह गया है. अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री कम

लौहनगरी के तापमान में भारी गिरावट के बाद यहां का उच्चतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 8.2 डिग्री कम है. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गयी. इस तरह यह 20.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है.

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान दो दिन में 7.9 डिग्री गिरा

डालटेनगंज में भी अधिकतम तापमान में 3.2 और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेट की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री है, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 17.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज में पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. वहीं, रांची में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है.

Also Read: Sahigbanj Weather: साहिबगंज जिले में कई जगहों पर ओला वृष्टि के साथ जमकर हुई बारिश
रांची में 0.8 मिमी, जमशेदपुर में हुई 0.2 मिमी वर्षा

इस दौरान बारिश की बात करें, तो 17 मार्च 2023 को रांची में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबिक जमशेदपुर में 0.2 मीलीमीटर. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें, तो 18 मार्च 2023 को भी रांची में बादल छाये रहेंगे. दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 19 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. 20 और 21 मार्च को आसमान में बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Also Read: Godda Weather: गोड्डा में ठनका की चपेट में आकर एक की मौत, पूर्वा हवा के साथ बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का
झारखंड में वज्रपात का अलर्ट

मौसम केंद्र ने 18 मार्च से 21 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर तक हो सकती है. लेकिन, 18 मार्च को हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

Also Read: Deoghar Weather: बाबानगरी देवघर में बारिश से लुढ़का तापमान, फिर होने लगा ठंड का एहसास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >