Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन 7 जिलों में 3 घंटे के अंदर झमाझम बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची समेत सात जिलों में कुछ ही घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची समेत पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के सात जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में मौसम बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. रांची, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए चेतावनी जारी की गयी है.

सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

रांची समेत पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट


रांची, बोकारो, गिरिडीह, पाकुड़ और रामगढ़ जिले में अगले तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावनाएं हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम पूर्वानुमान

तीखी धूप, गर्मी और उमस से थे परेशान

झारखंड में आज सुबह से ही तीखी धूप, गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे. उमस ऐसी कि घर के अंदर भी लोगों को सुकून नहीं था. दोपहर बाद तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली. आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन घंटे के अंदर राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में भी है ‘रावण की नगरी’, रामायण काल से अलग कलाकारों का है गांव, इनका झूमर देखने उमड़ती है भीड़

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज कैसा रहा? मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में कहीं-कहीं पर गरज या वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 10.2 मिलीमीटर हुई है. सबसे अधिक उच्चत तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड के ये गांव विकास में क्यों हैं पीछे? NUSRL की ग्राम विकास रिपोर्ट से होगा खुलासा

ये भी पढ़ें: रांची में यहां बनेगा नया सीएम आवास, कल्पना सोरेन संग सीएम हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >