रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: अप्रैल की तेज गर्मी के बीच रांची के मौसम ने सुबह-सुबह अचानक करवट ली. सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया.

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है और कहीं तेज धूप और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने रांची में 28 अप्रैल को गर्जन, व्रजपात, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है. 

ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार रांची में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ मेघ गर्जन और बारिश होने की भी संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.  

राज्य के कई हिस्सों में बदला मौसम 

इधर, राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम बदला रहा. बोकारो और धनबाद में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली, जबिक मेदिनीनगर का तापमान फिर 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. 

बारिश और आंधी की संभावना

29 अप्रैल को भी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश, आंधी और व्रजपात के आसार हैं. वहीं 30 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि रांची समेत पूरे राज्य में तीन मई तक बादल छाए रह सकते हैं. बीच-बीच में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है.

Also Read: गुमला के घाघरा में बड़ी लूट: थाने से 100 मीटर दूर स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने 1 करोड़ का सोना और कैश लूटा

Also Read: हजारीबाग में मातम: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठीं 3 अर्थियां, पुलिस पर लगा गुमराह करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >