झारखंड में अगले 15 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, कब मिलेगी ठंड से राहत

26 जनवरी से एक फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रह सकता है. इस सप्ताह के दौरान झारखंड का न्यूनतम तापमान 6 से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा.

शीतलहर झेल रहे झारखंड के लोगों को आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. सप्ताह के पहले तीन दिन तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है, जबकि इसके बाद झाखंड के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच जाने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड का मौसम अगले 15 दिन तक शुष्क रहेगा. दूसरे सप्ताह यानी 2 फरवरी से 8 फरवरी तक तापमान सामान्य रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है.

26 जनवरी के बाद बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रह सकता है. इस सप्ताह के दौरान झारखंड का न्यूनतम तापमान 6 से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

1 से 25 जनवरी के बीच तीन जिलों में हुई बहुत अधिक बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि जनवरी 2024 में अब तक यानी 1 जनवरी से 25 जनवरी के बीच तीन जिलों में बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि कोई ऐसा जिला नहीं, जहां ज्यादा बारिश हुई हो. पांच जिलों में सामान्य वर्षापात हुआ, तो 8 जिलों में कम बारिश हुई. पांच जिलों में बहुत कम और तीन जिलों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई. कुल मिलाकर झारखंड में इस समयावधि में सामान्य से 33 फीसदी अधिक बारिश हुई.

Also Read: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, आईएमडी ने दिया ये अपडेट 3 से 15 डिग्री के बीच रहा न्यूनतम तापमान

पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश में अधिकतम तापमान 15 से 26 डिग्री के बीच रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान अधिकतर जगहों पर सामान्य से कम या सामान्य रहा. सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से 15 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रिकॉर्ड किया गया.

एक सप्ताह में बने कई साइक्लोन

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पूरे उत्तरी भारत में पिछले सप्ताह तेज हवाएं चलीं. 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पश्चिमोत्तर हिस्से और उससे सटे इलाकों में एक चक्रवात का क्षेत्र बना. फिर 23 जनवरी और 24 जनवरी को भी उत्तर प्रदेश के ही पश्चिमोत्तर और उससे सटे क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा गया. 23 जनवरी को ही मराठवाड़ा और उससे सटे विदर्भ एवं तेलंगाना में एक और चक्रवात देखा गया. 24 जनवरी को कर्नाटक से ओडिशा तक एक ट्रफ देखा गया, जबकि विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक साइक्लोन भी बना.

Also Read: शीतलहर की आगोश में झारखंड, 27 जनवरी से बदलेगा मौसम, ठंड से राहत के आसार 2.5 मिमी हुई वर्षा

इन परिस्थितियों की वजह से झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में पिछले सप्ताह के चार दिन कहीं-कहीं बारिश हुई. बारिश के दिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और यह सामान्य से कुछ अधिक हो गया, जबकि बाकी दिनों में यह सामान्य से कम रहा. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले सप्ताह 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस मौसम में सामान्य वर्षा है.

Also Read: IMD Rain Alert: रात में गर्मी, दिन में सर्दी का सितम, बिहार से सटे जिलों में घना कोहरा, ऐसा है झारखंड का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >