Weather Update: झारखंड में बादलों ने डाला डेरा, अगले 4 दिनों तक इन इलाकों में होगी बारिश और ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिखने लगा है और कल से ही राज्य के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग के इस बारे में कहना है कि उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में आज बारिश होगी

Jharkhand Weather Forecast रांची : झारखंड में राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. राजधानी सहित कई इलाकों में शुक्रवार को ही आकाश में बादल छा गये. रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में रहेगा. इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. बारिश और बादल से अधिकतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा.

अगले चार दिन तक बारिश की संभावना :

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी और सटे मध्य भाग में कहीं-कहीं बारिश हुई है. 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दिन उत्तर-पूर्वी (संताल) और मध्य (द छोटानागपुर) झारखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

22 को भी राज्य के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 24 जनवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी तथा मध्य भाग में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 25 जनवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 26 से आसमान साफ हो जायेगा. उससे पहले सुबह में कोहरा रहेगा.

पांच डिग्री सेसि गिर सकता है अधिकतम तापमान :

मौसम केंद्र के अनुसार बारिश और बादल का असर तापमान पर भी दिखेगा. 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेसि या इससे भी नीचे जा सकता है. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बहुत कम हो जायेगा. इस कारण ठंड का एहसास ज्यादा होगा. न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी.

Also Read: Weather Update: झारखंड में बादलों का जमावड़ा, रांची समेत कई इलाकों में बारिश, फिर हो सकती है ओलावृष्टि

Posted by : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >