Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवा से झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, कांके का पारा 1.3 डिग्री गिरा

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवा के कारण झारखंड में सुबह में धुंध रह सकती है. दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. रात में कनकनी बढ़ सकती है.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में 26 नवंबर से मौसम के मिजाज में बदलाव दिख सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवा चलने के कारण झारखंड में सुबह में धुंध और दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. रात में कनकनी बढ़ सकती है.

कांके का न्यूनतम तापमान फिर पांच डिग्री सेल्सियस


रांची का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस था यानी इसमें 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. कांके का न्यूनतम तापमान गुरुवार को एक बार फिर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बुधवार की अपेक्षा कांके के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

मौसम में बदलाव की संभावना


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 नवंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है. ठंड के साथ-साथ कोहरा का दायरा बढ़ सकता है. इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस और मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ रही है सर्दी, 7 दिनों में 5 डिग्री गिरा पारा, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >