कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें कैसा रहेगा कल का मौसम.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का मौसम करवट ले रहा है. मानसून के झारखंड में प्रवेश करने से पहले ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कुछ जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में गरज और तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि बृहस्पतिवार (20 जून) को झारखंड में कुछ जगहों पर गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है. इस दौरान वर्षा भी होगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. वहीं, राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

पलामू-गढ़वा को भी लू से मिलेगी राहत, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

राजधानी रांची में भी बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे. एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है. पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले को भी लू यानी हीट वेव से राहत मिल सकती है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

झारखंड में 23 जून तक तेज हवाओं के साथ होती रहेगी बारिश

इसके बाद 23 जून तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी. 21 जून को उत्तर-पूर्वी भागों में, तो 23 जून को उत्तर पूर्वी, दक्षिण पश्चिमी और उससे सटे इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है. 22 जून को कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है. इस दौरान लोग सावधान रहें. किसान खेतों की ओर न जाएं. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.

2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक घटेगा अधिकतम तापमान

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया है कि झारखंड में अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. उच्चतम पारा 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक घट जाएगा. इसके बाद 3 दिन तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस समय झारखंड के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक है. 20 जून से 24 जून तक झारखंड के सभी जिलों के लिए वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें

Monsoon Update: 12 जिलों में बारिश, पलामू संभाग को लू से राहत नहीं, इस दिन झारखंड पहुंचेगा मानसून

School Time Change: झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >