Jharkhand Weather: महेशपुर, नावाडीह में जमकर हुई बारिश, जानें आज कैसा है झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के संताल परगना के पाकुड़ समेत कई जिलों में 20 से 45.5 मिलीमीटर तक वर्षा हुई है. वर्षा के बाद झारखंड का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से घट गया है. राज्य का सबसे अधिकतम तापममान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया है, जो 37 डिग्री सेंटीग्रेड है. आज का मौसम कैसा है, यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather: संताल परगना के पाकुड़ जिले के महेशपुर, बोकारो के नावाडीह और सिमडेगा के बानो में पिछले 24 घंटे के दौरान जमकर बारिश हुई. महेशपुर में सबसे ज्यादा 45.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, तो नावाडीह में 43 मिलीमीटर. सिमडेगा में 34 मिलीमीटर और बोकारो में 20 मिलीमीटर वर्षा हुई. जमशेदपुर में भी 14.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसके बाद रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और चाईबासा के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है, लेकिन यहां का उच्चतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम पारा सरायकेला में

रांची मौसम केंद्र की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला जिले में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम पारा 37 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 23.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.2 डिग्री सेसी घटा

जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 34.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड पर कायम रहा. यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. डालटनगंज में उच्चतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां का अधिकतम पारा 35.4 डिग्री है, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 21.6 डिग्री

बोकारो थर्मल का उच्चतम तापमान 1.4 डिग्री चढ़कर 34.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. झारखंड में आज न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

27 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां चेक करें

खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर रोड रोलर जलकर राख, हमला या शॉर्ट सर्किट?

चंदवा में वज्रपात से किशोरी की मौत, 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Naxal Encounter: पलामू में नक्सली नेटवर्क पर करारा वार, पुलिस ने मुठभेड़ में माओवादी तुलसी भुइयां को किया ढेर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >