Jharkhand Weather: लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन से झारखंड में भारी बारिश, रेल पटरी जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

Jharkhand Weather: लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन की वजह से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हुई है. रेल पटरी जलमग्न हो गई, तो घरों में वर्षा का पानी घुस गया.

Jharkhand Weather Today: निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन की वजह से झारखंड में शुक्रवार को भारी बारिश हुई. दुमका जिले के बासुकिनाथ में रेल पटरियां जलमग्न हो गईं. राजधानी रांची के सिर्फ एक इलाके में 100 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया. लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

झारखंड में डिप्रेशन में तब्दील होगा निम्न दबाव और चक्रवात

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र है. यह जल्द ही पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटे में इसके झारखंड और उससे सटे इलाकों में डिप्रेशन में तब्दील हो जाने की उम्मीद है.

बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा मानसून ट्रफ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि समुद्र तल से एक मानसून ट्रफ बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, सीधी की ओर बढ़ रहा है. लो प्रेशर एरिया का केंद्र पश्चिम बंगाल का गांगेय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड से होते हुए सागरद्वीप और फिर दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ रहा है.

4 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम केंद्र ने 4 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. 2 अगस्त के लिए रेड अलर्ट, 3 अगस्त के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट, तो 4 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को राजधानी रांची के साथ-सथ गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला जिले में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है.

रांची में तड़के शुरू हुई मूसलाधार बारिश

2 अगस्त को राजधानी रांची में तड़के बारिश शुरू हुई. लगातार बारिश होती रही. रांची के दीपाटोली से सटे न्यू बांधगाड़ी में 100 से ज्यादा घरों में बारिश का पानी घुस गया. शहर की गलियों और सड़कों पर पानी का प्रवाह ऐसा था, मानो यह कोई सड़क नहीं, बल्कि नदी हो.

दुमका के बासुकिनाथ में रेल पटरी जलमग्न

दुमका जिले के प्रसिद्ध बासुकिनाथ में भी शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई. इसकी वजह से सुबह 10 बजे ही रेल पटरियां जलमग्न हो गईं. इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. श्रावणी मेला की वजह से काफी संख्या में लोग ट्रेन से यहां आते हैं और फौजदारी बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण करते हैं.

3 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि 3 अगस्त को कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, देवघर और जामताड़ा जिले में कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. 4 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

Also Read

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज और कल इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather : झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

धनबाद : सड़क समंदर में हुई तब्दील, भारी बारिश के बाद लोगों के घरों और दुकानों में घुसा पानी, नगर निगम की खुली पोल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज और कल इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >