Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में फिर होगा मौसम सुहाना, आज भी राज्य के इन इलाकों में बारिश का अनुमान, जानें पूरे हफ्ते का हाल

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को आकाश साफ रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं 15 अप्रैल को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. 16 को बादल छाये रहने व 17 से तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है.

Ranchi News News, Weather Update Jharkhand, Rain Forecast in jharkhand रांची : रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी में रविवार को बादल छाये रहने तथा शाम में हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया. वहीं राज्य में कई जगहों जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा में हल्की बारिश हुई.

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को आकाश साफ रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं 15 अप्रैल को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. 16 को बादल छाये रहने व 17 से तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है.

कहीं-कहीं लू भी चलने की संभावना है.
कहां कितना तापमान :

रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डालटनगंज में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री तथा पाकुड़ में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >