Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची के कई हिस्सों में भी 5 जुलाई तक वर्षा का अनुमान

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. इसके असर से बारिश होती रहेगी. राजधानी रांची में पांच जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है.

रांची : झारखंड के पलामू में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. पलामू प्रमंडल के सभी जिलों का तापमान फिलहाल 40 के नीचे आ गया है. जिला का डालटनगंज इलाका जहां जून के मध्य में भीषण हीट वेव चल रही थी वहीं, पर सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई.

मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के रास्ते आने वाले एक निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड होते हुए गुजर रहा है. इसका असर राज्य में पलामू प्रमंडल के साथ-साथ लोहरदगा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिले में भी दिख रहा है. अगले 24 घंटे में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गयी है.

राजधानी और आसपास के इलाकों में छाये हुए हैं बादल

इधर, बंगाल की खाड़ी से आ रहे निम्न दबाव के कारण राजधानी और आसपास में भी आकाश में बादल छाये हुए हैं. कई स्थानों पर बारिश हुई है, तो कई जगह छिटपुट बारिश हुई हैं. वहीं, इसके असर से कोल्हान प्रमंडल में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है.

राजधानी में पांच जुलाई तक बारिश का अनुमान

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अगले एक सप्ताह तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. इसके असर से बारिश होती रहेगी. राजधानी रांची में पांच जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है. बारिश और बादल के कारण अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेसि तक जा सकता है. शनिवार को भी राजधानी में अच्छी बारिश हुई. जिस कारण रांची का अधिकतम तापमान 32 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के 15 जिलों में 3 घंटे में आंधी के साथ भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >