Jharkhand Weather: ठंड से मिली राहत लेकिन कब तक? इन जिलों में कल छाया रहेगा घना कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में कल कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है.

रांची : झारखंड में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि आकाश में बादल छाय रहे हैं. हालांकि लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है. मौसम विज्ञाग की मानें तो 18 जनवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा. वहीं, अगर हम कल के मौसम की बात करें तो कई जिलों में घना कोहरा की संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन जिलों में कल छाया रहेगा घना कोहरा

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा में 15 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा. शेष जिलों में भी सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाया रह सकता है. राज्य में अगले 24 घंटे दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है. लेकिन इसके बाद अगले 4 दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला रहा. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार के नेतरहाट में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीते कुछ दिनों में कई जिलों का तापमान 5 से 7 डिग्री तक चढ़ गया है. इसलिए अधिकतर जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है.

Also Read: Weather Forecast: 15 जनवरी से मौसम लेगा करवट, आंधी-बारिश के बीच कड़ाके की ठंड, जानें मकर संक्रांति में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >