Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 2 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के 2 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि रांची, रामगढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा होगी.

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत झारखंड के 2 जिलों में अगले कुछ घंटों में वर्षा एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि रांची और रामगढ़ में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश होगी.

रांची और रामगढ़ में बारिश-वज्रपात की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, रामगढ़ और रांची जिले में कहीं-कहीं अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान वर्षा भी हो सकती है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब हो, तो किसान खेतों में न जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

मौसम वैज्ञानिकों की अपील- खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें

इतना ही नहीं, रांची के मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि अगर आप खराब मौसम में कहीं फंस जाएं, तो बिजली के खंभों और पेड़ से दूर रहें. किसी पक्के छत के नीचे शरण ले लें. बाहर तभी निकलें, जब मौसम सामान्य हो जाए. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के 7 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में हुई 13 मिलीमीटर वर्षा

पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 13 मिलीमीटर वर्षा हुई. गोड्डा में 12 मिलीमीटर, हजारीबाग में 1.5 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम में 1 मिलीमीटर, बोकारो, गुमला और साहिबगंज में 0.5-0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.7 सेंटीग्रेड हो गया, जबकि बारिश के बाद जमशेदपुर के तापमान में 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई.

डालटेनगंज में तापमान घटकर 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

डालटेनगंज में हालांकि वर्षा नहीं हुई, लेकिन उच्चतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई. इसके बाद डालटेनगंज का अधिकतम तापमान घटकर 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. रांची का उच्चतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री और जमशेदपुर का 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड में पलामू से गुजर रहा है मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

2 दिन में पलामू का तापमान 13 डिग्री घटा, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से झारखंड में होगी भारी बारिश

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन पूर्वी झारखंड पहुंचा, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >