Jharkhand Weather: रांची में झमाझम बारिश, वज्रपात की आशंका, झारखंड में 25 जुलाई तक हो सकती है भारी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हुई. लोहरदगा समेत अन्य जिलों में गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather: रांची-राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. झारखंड में करीब सभी स्थानों पर सोमवार को बारिश की संभावना है. रांची एवं लोहरदगा समेत अन्य जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. पूर्वानुमान के मुताबिक 28 जुलाई तक बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि 25 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है.

गरज के साथ वज्रपात की आशंका, हो सकती है भारी बारिश


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिले कुछ भागों में सोमवार को कुछ ही घंटों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के दक्षिण पश्चिम, दक्षिणी, निकटवर्ती म‍ध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं 25 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है.

खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की सलाह

वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की सलाह दी है. घर से बाहर रहने पर पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने को कहा है. सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है. बिजली के खंभों से भी दूर रहने की सलाह दी गयी है. किसान खेतों में नहीं जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

पिछले 24 घंटे में झारखंड में ऐसा रहा मौसम


पिछले 24 घंटे में झारखंड में कई स्‍थानों पर हल्के से म‍ध्यम दर्जे की बारिश हुई. मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में 50 मिलीमीटर हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस मौसम केंद्र रांची में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून कमजोर, 21 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मूड में नहीं दिखा मॉनसून, जुलाई तक 49 फीसदी कम बारिश, 20 जुलाई से बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >