Weather Forecast: झारखंड में बढ़ी कनकनी के बीच फिर बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट,कब से साफ होगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ गयी है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड बढ़ गयी है. धूप खिलने के बाद भी कनकनी है. मौसम विभाग की मानें, तो नौ फरवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 11 फरवरी से मौसम साफ रहने का अनुमान है.

बढ़ गयी है ठंड

राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ गयी है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया है. दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है. इसके बाद कुछ दिनों तक बादल छाये रहेंगे और बारिश हो सकती है. इसके बाद कुछ दिनों तक ठंड और रहेगी.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
11 फरवरी से मौसम साफ

मौसम केंद्र के अनुसार, नौ फरवरी से ही मौसम बदलेगा. 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. 11 फरवरी से मौसम साफ होगा.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में दो सहेलियों का प्यार चढ़ा परवान, मंदिर में विवाह कर पहुंचीं थाने, फिर क्या हुआ
कांके का तापमान पांच डिग्री

झारखंड के रांची जिले के कांके का न्यूनतम तापमान रविवार को पांच डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को कांके का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था. तापमान में अचानक पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है.

Also Read: Jharkhand News: डायन के नाम पर प्रताड़ित महिलाओं से बोले कोबरा बटालियन के कमांडेंट, समाज अब कहेगा देवी
मैक्लुस्कीगंज में पारा एक डिग्री

मैक्लुस्कीगंज में सर्द हवाओं के कारण पारा निरंतर गिर रहा है. मैक्लुस्कीगंज स्थित एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र द्वारा रविवार की सुबह 6: 30 बजे न्यूनतम तापमान एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया. ठंडी हवा से कनकनी बढ़ गयी है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में राशन वितरण में अब नहीं होगी गड़बड़ी, ग्रेन एटीएम से लाभुकों को मिलेगा राशन

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >