झारखंड में आज भी इन जिलों को छोड़कर बारिश के आसार, जानें रामनवमी के दिन कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कई जिलों आज भी बारिश के आसार हैं. हालांकि कल से मौसम साफ हो जाएगा. इसके बाद मौसम में एक बार फिर 7 अप्रैल बदलाव होगा.

रांची : झारखंड में शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश दौर जारी रहेगा. एक दो जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की ओलावृष्टि की संभावना है. इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दे दी है. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने आसार जताये हैं कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी. गुरुवार को सबसे अधिक तापमान में पाकुड़ में देखने मिला. यहां का पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस था.

गढ़वा, पलामू, समेत इन जिलों में नहीं होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका व पाकुड़ जिले को छोड़ कर अन्य कई जिलों में गर्जन के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. एक‐दो जगह पर तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने के संकेत मिले हैं. पांच अप्रैल से मौसम साफ हो जायेगा. रामनवमी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. अभिषेक आनंद ने बताया कि सात अप्रैल से एक बार फिर आकाश में बादल छायेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है. यह बदलाव खास कर संताल परगना के इलाकों में देखने को मिल सकता है.

Also Read: गुमनामी के जिंदगी जी रहे हैं वीर बख्तर साय और वीर मुंडल सिंह के परिजन, न मिला सरकारी लाभ न ही नौकरी

लोहरदगा, रांची समेत कई जिलों में हुई हल्की बारिश

वहीं, गुरुवार को झारखंड में दोपहर बाद तकरीबन सभी जिलों में मौसम में बदलाव हुआ. कई जगहˆ पर तेज हवा के साथ गर्जन और छिटपुट बारिश हुई. लोहरदगा में पांच मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची में भी दोपहर बाद तेज हवा चली और आकाश में बादल छाये रहे. कुछ जगह ˆपर छिटपुट बारिश भी हुई. इससे मौसम सुहाना हो गया. देर रात गढ़वा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी बारिश हुई. रांची का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस था.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >