Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: 4 फरवरी को झारखंड में बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. पांच फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज गुरुवार से मौसम में बदलाव दिखेगा. मौसम विभाग की मानें, तो देर रात को आसमान में बादल छायेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 4 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पांच फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा.

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से झारखंड में दिख सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार की देर रात आसमान में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. चार फरवरी को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है. राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना है. इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

Also Read: झारखंड कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन को मंजूरी, प्रदीप बलमुचु व सुखदेव भगत को जगह, ये है पूरी लिस्ट
हो सकती है ओलावृष्टि

झारखंड के उत्तर व मध्य भाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. इससे फसलों को नुकसान हो सकता है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. चार फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. उत्तर तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. पांच फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा.

Also Read: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश के आरोपी रवि केजरीवाल को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
14 डिग्री रह सकता है न्यूनतम तापमान

झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 14 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. चार फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. मौसम के बदलाव से बुजुर्गों व बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Also Read: School Reopen: झारखंड में 4 फरवरी से खुल रहे स्कूल व कोचिंग, इन कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन पड़ेगा महंगा

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >