ठंड ने दिखाई झारखंड में 'अकड़', झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड तेज हो गयी है और मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. गुमला का तापमान 6.6 डिग्री से. तक पहुंच गया, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम दर्ज हुआ. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पारा लगातार गिर रहा है, हालांकि मंगलवार से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची: झारखंड में ठंड ने अपना अकड़ दिखाना शुरू कर दिया है. इससे कंपकंपी बढ़ गयी है. मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा) में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया.

गुमला सबसे ठंडा, रांची में तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम

सोमवार सुबह गुमला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. लोहरदगा का पारा 7.6 डिग्री पर रहा. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम है. उसी तरह खूंटी में 7.8 डिग्री, लातेहार 8.6 डिग्री, डाल्टनगंज 8.8 डिग्री और सरायकेला-खरसावां में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: Dumka Accident: अंधेरी रात में अचानक आया मौत का मोड़: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवकों ने दम तोड़ा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गयी. तापमान में गिरावट का मुख्य कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं, जो कई जिलों में तेज ठंड लेकर आयी हैं.

मंगलवार से मिल सकती है ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पूर्वी हवाओं के प्रवेश के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है. इससे लगातार गिरते पारे से हल्की राहत मिलेगी. आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि उसके बाद दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Also Read: धनबाद की बंद खदान बनी मौत की खाई, 2 मजदूरों की गयी जान, विधायक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >