Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश के आसार, जानें 15 मई तक कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में 15 मई तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. इस दौरान कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है.

रांची : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के कारण पूरे झारखंड का मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राज्य में सबसे अधिक गर्मी जमशेदपुर में पड़ती है. लेकिन, शुक्रवार को जमशेदपुर का तापमान राजधानी से भी रहा. शुक्रवार को मौसम केंद्र ने राजधानी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेसि रिकार्ड किया. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेसि रहा. धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में भी ऐसा ही मौसम रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

15 मई तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

इधर, रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि 15 मई तक राज्य के मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. इस दौरान कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. 11 को राज्य के कोल्हान तथा संताल परगना में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 12 से 15 मई तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ भी बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है.

किस जिले का कितना रहा तापमान

पलामू-38.4
प सिंहभूम-38.0
गुमला-37.3
बोकारो-36.6
सरायकेला-36.2
लातेहार-35.9
चतरा-35.7
खूंटी-35.6
हजारीबाग-35.5
रामगढ़-34.9
लोहरदगा-34.9
पाकुड़-34.8
गोड्डा-34.8
देवघर-34.5
सिमडेगा-34.4
रांची -34.2
जमशेदपुर-33.9
जामताड़ा-32.3
गिरिडीह-32.0
धनबाद-31

Also Read: Jharkhand Weather: धनबाद में घने बादलों से दिन में छाया अंधेरा, आंधी के साथ झमाझम बारिश, कई जगहों पर गिरे पेड़

क्या हो सकता है आज का संभावित तापमान

वहीं, आज के संभावित तापमान की बात करें तो राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है. वहीं, कुछ में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री है. जबकि बोकारो, रांची, खूंटी, गुमला जैसे जिलों में तो अधिकतम 35 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है. पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला अधिकतम 37 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >