Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, सभी उपायुक्तों को किया गया अलर्ट

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन आज पलामू होते हुए झारखंड से निकल जाएगा. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के सभी जिलों के उपायुक्तों को अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 4 अगस्त से 2-3 दिन तक झारखंड में मौसम साफ रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 3 अगस्त को भी तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से अलर्ट रहने को कहा है.

दो दिन की बारिश से पानी-पानी हो गई राजधानी

गुरुवार रात से शुक्रवार देर रात तक लगातार होती रही बारिश से पूरी राजधानी पानी-पानी हो गयी. न्यू शांतिपुरम, न्यू नगर बांधगाड़ी इलाके में पानी भर जाने से वहां रहनेवाले लोग अपने घर में ही बंधक बन गये. घर के बाहर रखी गाड़ियां आधी से अधिक डूब चुकी थीं. लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम की मदद लेनी पड़ी.

  • राजधानी में इस साल की सबसे अधिक 145 मिमी बारिश दर्ज की गयी
  • आज पलामू-गढ़वा में भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया
  • आपदा प्रबंधन ने भी तेज हवा और भारी बारिश के मद्देनजर जारी किया अलर्ट
  • रांची-कुड़ू मार्ग पर मुरगू में डायवर्सन क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित

रांची-कुड़ू मार्ग पर बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त

अत्यधिक बारिश के कारण रांची-कुड़ू मुख्य मार्ग (ओल्ड एनएच-75) पर रातू से पहले बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया है. इस पर वाहनों का प्रवेश और परिचालन रोक दिया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात 1:00 बजे से शुक्रवार की रात 8:00 बजे तक रांची में लगभग 145 मिमी बारिश हो चुकी थी. इसके बाद भी लगातार बारिश होती रही.

Also Read : Jharkhand Weather : झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रांची में इस साल की सबसे अधिक बारिश

राजधानी रांची में इस वर्ष की यह सबसे अधिक बारिश है. राजधानी में शनिवार दोपहर बाद से मौसम में सुधार की उम्मीद है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम िवभाग के पूर्वानुमान के आधार पर मुख्यमंत्री ने राज्यभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शनिवार को बंद रखने का निर्देश दिया है. आदेश के तहत केजी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी.

झारखंड के इन जिलों में हुई भारी बारिश

शुक्रवार को रांची, दुमका, जामताड़ा, देवघर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, पलामू, लोहरदगा, गुमला आदि जगहों में भारी बारिश हुई. कई इलाके जलमग्न हो गये और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने तीन अगस्त को भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जतायी है. पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा आदि इलाके में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.

रांची के तीनों डैम का जलस्तर बढ़ा

इधर, रांची के तीनों डैम का जलस्तर बढ़ गया. वहीं, पोटपोटो और जुमार नदी उफान पर है. शहर के लगभग सभी नाले भर गये. हरमू मुक्तिधाम के पास पुल के ऊपर से पानी बहने लगा. कांके रोड कृषि भवन के सामने की सड़क तालाब बन गयी. उधर, हिंदपीढ़ी में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया.

कॉलेज कैंपस में भरा पानी, बाहर निकले विद्यार्थी और शिक्षक

डेली मार्केट के पास नाले का गंदा पानी सड़क के बीच बहने लगा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. कचहरी के पास भी सड़क पर तालाब की स्थिति बन गयी. हरमू, विद्यानगर में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतें हुई. राजधानी के एसएस मेमोरियल कॉलेज, डोरंडा कॉलेज कैंपस सहित पीजी कॉमर्स विभाग के अंदर पानी भर गया. विद्यार्थी सहित शिक्षक बाहर निकल गये.

स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को हुई परेशानी

स्कूल खुला रहने के कारण छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों सहित अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क पर जहां-तहां पानी का जमाव होने से वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही. रातू रोड के कई निचले इलाके में डूब की स्थिति बन गयी. भारी बारिश से जहां रातू रोड, कांटाटोली व सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर का कार्य बाधित हो गया, वहीं सड़क पर पानी भर जाने से आने-जाने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

बासुकिनाथ रेलवे ट्रैक पर पानी भरा

पिछले 24 घंटे से लगतार हो रही बारिश के कारण संताल परगना में नदिया उफन पर हैं. खेत-खलिहान पानी से लबालब हैं. साहिबगंज में गंगा व गुमानी नदी उफान पर हैं. बासुकिनाथ के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है. इससे दुमका व गोड्डा जानेवाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. मिर्जाचौकी में रेलवे फाटक के पास पासी टोला मुहल्ले में कई घरों में नालों का गंदा पानी घुस गया.

कोयलांचल में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

धनबाद में 24 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार बारिश होने की वजह से शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कतरास में पांच दुकानें धंस गयीं. गोधर में गैस रिसाव से अंधेरा छा गया और आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल होने लगा है. बीसीसीएल ने कोलियरियों को लेकर अलर्ट जारी कर अंडर ग्राउंड माइंस, नदी और तालाब के किनारे के ओपेन कास्ट माइंस को सजग रहने को कहा है.

नुकसान से निबटने के लिए तैयार : सीएम हेमंत सोरेन

राज्य में बारिश हो रही है. ऐसे भी बहुत कम बारिश हुई थी. हम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं. बारिश से नुकसान की सूचना आ रही है. सरकार इसको देख रही है. अगले एक-दो दिन और बारिश की संभावना है. इससे निबटने की तैयारी है.

24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

शहर का नामकितनी बारिश हुई
नाला145.0 मिलीमीटर
जामताड़ा133.0 मिलीमीटर
जरमुंडी128.4 मिलीमीटर
मैथन113.0 मिलीमीटर
मसानजोर104.2 मिलीमीटर
धनबाद91.2 मिलीमीटर
राजमहल85.2 मिलीमीटर
रामगढ़84.2 मिलीमीटर
बोकारो58.5 मिलीमीटर
खूंटी60.5 मिलीमीटर
लातेहार49.5 मिलीमीटर
साहिबगंज27.5 मिलीमीटर
सिमडेगा24.0 मिलीमीटर
पलामू14.8 मिलीमीटर

Also Read

Jharkhand Weather: भारी बारिश से रांची एयरपोर्ट के रन-वे पर भरा पानी, कई विमान लेट

बारिश से बढ़ा जलाशयों का जलस्तर, कांके डैम में खतरे के निशान से केवल दो फीट कम है पानी

Jharkhand Weather: लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन से झारखंड में भारी बारिश, रेल पटरी जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज और कल इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

धनबाद : सड़क समंदर में हुई तब्दील, भारी बारिश के बाद लोगों के घरों और दुकानों में घुसा पानी, नगर निगम की खुली पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >