Jharkhand Train Accident: सरायकेला में फिर हुआ रेल हादसा, मालगाड़ी हुई बेपटरी, आवागमन बाधित

Jharkhand Train Accident: सरायकेला के राजखरसावां स्टेशन के समीप लाइन नंबर 5 पर मालगाड़ी डिरेल हुई है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन उस रेल लाइन पर आवागमन बाधित हुआ है.

खरसावां, शचींद्र कुमार दाश : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एक मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गयीं. चाईबासा (डंगवापोशी)_राजखरसावां रेल खंड में लाइन नंबर 5 पर मालगाड़ी बेपटरी हुई. हालांकि, मालगाड़ी बेपटरी होने से कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन उस रेल लाइन पर आवागमन बाधित है. इसकी सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को दुरुस्त कराने में जुटे हैं. मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

राजखरसावां रेलवे स्टेशन से कितनी दूरी पर हुई दुर्घटना ?

सरायकेला के राजखरसावां रेलवे स्टेशन से करीब 600 मीटर आगे चाईबासा-राजखरसावां रेलखंड के डाउनलाइन के ट्रैक नंबर 5 के पास ये घटना हुई. मालगाड़ी के बेपटरी होते ही इसकी जानकारी सायरन के माध्यम से स्थानीय रेल अधिकारियों को दी गयी.

ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए क्या कर रहे कर्मचारी?

मालगाड़ी बेपटरी होने की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी से लेकर आरपीएफ और अन्य कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और डिरेल हुई मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है.

बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं

मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि ये ट्रेन ओडिशा के बड़बिल से कंड्रा की ओर जा रही थी. लेकिन राज-खरसावां रेलवे स्टेशन पहुंचने से करीब 600 मीटर पहले इस मालगाड़ी की 3 बोगी डिरेल हो गयी. फिलहाल घटना की जांच चल रही है.

डीआरएम समेत अधिकारियों ने लिया जायजा

मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिलने के बाद डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर, एडीआरएम विनय कुजूर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में कुछ भी बताने से रेलवे के अधिकारी बच रहे हैं और न ही इस घटना की स्पष्ट जानकारी दी गयी है.

Also Read: आदिवासियों का तीर्थस्थल बनेगा सिरसी-ता-नाले, कुंभ मेले की तरह मान्यता दिलाने का होगा प्रयास, बोले चमरा लिंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >