झारखंड में अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान, 9-10 सितंबर को बारिश के आसार

झारखंड में अगले तीन दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे उमस बढ़ेगी. 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की संभावना है, जिसके असर से 9-10 सितंबर को राज्य में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिलहाल तेज बारिश की उम्मीद कम है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. तापमान बढ़ने के साथ मौसम में उमस भी बढ़ेगी. जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव

मौसम विभाग के अनुसार, 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 9 और 10 सितंबर को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दौरान वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.

शुक्रवार को रांची में छिटपुट बारिश

शुक्रवार को रांची में छिटपुट बारिश हुई, जबकि लातेहार में तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी. राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश नहीं हुई. हालांकि, मौसम में बदलाव के बीच सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. बारिश की यह स्थानीय स्थिति कुल तापमान को प्रभावित कर रही है.

2.4 डिग्री बढ़ा शहर का तापमान

रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पिछले दिन की तुलना में 2.4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 9-10 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस आज क्यों मनाते हैं? जानिए इस खास दिन का इतिहास और महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >