प्रभात खबर ने चोरियों का ट्रेंड खंगाला : रांची की तरह जमशेदपुर में भी मार्च में हुई थी दो घरों में चोरी

रांची और जमशेदपुर में हुई करोड़ों की चोरी के पीछे एक खास पैटर्न सामने आया है. चोरों के पहनावे और कार्यशैली में समानता ने पुलिस को चौंका दिया है. जानिए क्या है यह नया चोरी काmodus operandi.

Jharkhand Theft Pattern : रांची जिले के अशोक नगर में दो रसूखदारों के यहां जिस प्रकार चोरों ने करोड़ो की चोरी की, उसी तरह जमशेदपुर में भी चार माह पहले चोरी हुई थी. दोनों ही चोरी रात के एक बजे से तीन बजे के बीच की गयी. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर बिल्कुल उसी वेशभूषा में हैं, जैसा अशोकनगर की चोरी में चोर नजर आ रहा है. वही हुडी, वैसे ही ग्लव्स, चेहरे पर मास्क, कमर में दो औजार और वैसी ही कद-काठी. दोनों लोगों ने पुलिस में एफआइआर दर्ज करायी थी. जिसमें सारी जानकारी पुलिस को दी गयी थी, लेकिन अभी तक चोर का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

पेशेवर अपराधी हैं ये, लग्जरी गाड़ी का करते हैं उपयोग

जानकार बताते हैं कि आम तौर पर पेशेवर अपराधी पहचान छिपाने और पुलिस को चकमा देने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. पूर्व में बिहार के कुख्यात चंदन सोनार गैंग द्वारा भी ऐसे ही मोडस ऑपरेंडी का इस्तेमाल करने की बात सामने आयी थी. पुलिस पता करने की कोशिश में है कि गिरोह का तीसरा या और भी कोई सदस्य शहर के दूसरे होटल या गेस्ट हाउस में तो नहीं ठहरा था. इसकी जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >