झारखंड में एक शिक्षक वाले 6000 स्कूलों में संविदा पर बहाल किए जाएंगे टीचर्स

झारखंड सरकार लगभग 6000 एकल शिक्षक वाले स्कूलों में संविदा पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है. इस पहल का उद्देश्य शिक्षक-छात्र अनुपात को सुधारना और बच्चों की पढ़ाई को जारी रखना है. जेटेट पास उम्मीदवार इस नियुक्ति के लिए पात्र होंगे.

सुनील कुमार झा की रिपोर्ट

झारखंड राज्य के करीब 6000 स्कूलों में स्थायी नियुक्ति होने तक संविदा पर शिक्षकों की बहाली करने की तैयारी है. इसका प्रस्ताव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयार किया है. यह पहल झारखंड के एक शिक्षक वाले सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने के लिए की गयी है. इसका उद्देश्य संबंधित विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारना और बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने देना है. फिलहाल झारखंड में कुल 9,452 एकल शिक्षक विद्यालय हैं. इन विद्यालयों में से लगभग छह हजार ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें 30 से अधिक विद्यार्थी है.  

नियुक्ति छात्र संख्या के अनुसार होगी

शिक्षकों की नियुक्ति केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर संविदा पर होगी. नियुक्ति विद्यालय में छात्र संख्या के अनुरूप की जायेगी. एक विद्यालय में एक से लेकर अधिकतम तीन शिक्षक तक की नियुक्ति हो सकती है. इन शिक्षकों को भविष्य में होने वाली शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति में वेटेज भी दिया जा सकता है. देश में आंध्र प्रदेश के बाद झारखंड में सबसे अधिक एक शिक्षक वाले विद्यालय हैं. विद्यालयों में संविदा पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों का मानदेय सहायक अध्यापक के बराबर हो सकता है. इस पर अंतिम निर्णय सरकार स्तर पर ली जायेगी.  

जेटेट पास होना अनिवार्य

शिक्षक नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) पास करना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों की नियुक्ति की योग्यता सहायक आचार्य नियुक्ति के अनुरूप होगी. वहीं इसमें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण रोस्टर का पालन किया जायेगा. नियुक्ति की प्रक्रिया संबंधित विद्यालय स्तर से शुरू होगी. विद्यालय जिस प्रखंड में स्थित होगा, वहां के अभ्यर्थी को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जायेगी. उक्त प्रखंड के योग्य अभ्यर्थी के नहीं मिलने की स्थिति में जिला व फिर बाहर के अभ्यर्थी की नियुक्ति पर विचार किया जायेगा.

किस जिले में कितने एकल विद्यालय

जिलाविद्यालय
दुमका810
गिरिडीह809
पश्चिमी सिंहभूम753
पलामू631
साहिबगंज582
रांची584
देवघर529
गोड्डा510
धनबाद430
सरायकेला-खरसावां382
गढ़वा367
पाकुड़345
पूर्वी सिंहभूम341
लातेहार339
बोकारो335
चतरा314
हजारीबाग246
गुमला231
खूंटी227
सिमडेगा197
जामताड़ा156
लोहरदगा132
कोडरमा106
रामगढ़96

ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >