रांची में प्रदर्शन कर रहे अनशनकारियों की बिगड़ने लगी तबीयत, सदर अस्पताल में एक और छात्र भर्ती

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धरना स्थल पर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

Jharkhand Students Protest, रांची : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में अब अभ्यर्थियों की सेहत बिगड़ने लगी है. आमरण अनशन पर बैठे पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार सुबह 10 बजे डॉक्टरों की टीम ने राहुल का मेडिकल चेकअप किया, जिसमें उन्हें वायरल फीवर (Viral Fever) होने की पुष्टि हुई है.

सदर अस्पताल प्रशासन का बयान

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह ने भर्ती अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में एक ही मरीज (राहुल क्रांति) एडमिट हैं, जिनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है. इससे पहले अचानक बेहोश (फेंट) होने के कारण एक अन्य छात्र को अस्पताल लाया गया था. सामान्य इलाज और ड्रिप (फ्ल्यूड) चढ़ाने के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई थी. जब उन्होंने डॉक्टरों से डिस्चार्ज करने का आग्रह किया तो उसके स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी.

ये भी पढ़ें: ओपेन सफारी को CM ने दिखाई हरी झंडी, कहा- हम हाथियों के घरों में चले गए, देखें तस्वीरें

धरना स्थल पर संक्रामक बीमारियों का खतरा

रांची में लगातार हो रही बारिश और उमस भरे मौसम के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. खुले आसमान के नीचे अनशन और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है. भीड़भाड़ और गीले-उमस भरे माहौल के कारण धरना स्थल पर मौजूद कई छात्रों में सिरदर्द, गले में खराश/दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायतें सामने आ रही हैं. आइसा (AISA) के झारखंड सचिव त्रिलोकीनाथ ने दावा किया है कि अनशन स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की कमी और लगातार खुले में रहने के कारण प्रतियोगी छात्र वायरल फीवर, डिहाइड्रेशन और मौसमी बीमारियों से जूझ रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से तत्काल चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: हेमंत सरकार के साथ अभ्यर्थियों की डेढ़ घंटे चली वार्ता, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव पर सस्पेंस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >