रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट
Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 31 निर्वाचित सदस्यों (उम्मीदवारों) का परिणाम जारी कर दिया गया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के आदेश के बाद यह परिणाम घोषित किया गया. काउंसिल के वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण को विजयी घोषित किया गया है.
महाधिवक्ता को भेजी गई परिणाम की सूची
चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने घोषित परिणाम की सूची महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को भेज दी है. इससे पहले 22 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया था, जिनमें 17 पुरुष और पांच महिला उम्मीदवार शामिल थे. गुरुवार को सात पुरुष और बची हुई दो महिला सदस्यों का चयन किया गया.
ये भी पढ़ें: झारखंड में NEET विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस-झामुमो का प्रदर्शन, कई जिलों में पुतला दहन
19वें से 25वें स्थान तक रहे उम्मीदवारों को मिली जीत
घोषित परिणाम के अनुसार काउंसिल चुनाव में 19 से 25वें स्थान पर रहनेवाले उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है. इनमें प्रयाग महतो, राम सुभग सिंह, बालेश्वर सिंह, सुधांशु शेखर चौधरी, राजेंद्र कृष्ण, गोपेश्वर प्रसाद झा और प्रभात कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं. इसके अलावा दो अन्य महिला उम्मीदवार स्वाति सिंह और शौर्या द्विवेदी को भी विजयी घोषित किया गया है. इस तरह बीसीआई के आदेश के बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कुल 31 निर्वाचित सदस्यों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. हालांकि, काउंसिल के एक सदस्य का पद अभी भी विवादित बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी
