झारखंड : पलामू और सरायकेला में तेज रफ्तार का कहर, 4 की मौत, बिहार के गांव में मची चीख-पुकार

Jharkhand Road Accident: झारखंड के पलामू, सरायकेला जिले में तेज रफ्तार ने 4 जानें ले ली. पलामू में बाइक नहर में गिर गई, तो गम्हरिया में 2 बाइक की टक्कर में ये मौतें हुईं हैं.

Jharkhand Road Accident: झारखंड में तेज रफ्तार ने 4 लोगों की जान ले ली. एक दुर्घटना पलामू जिले में हुई, तो दूसरी घटना जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में. पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक बाइक असंतुलित होकर पुल से नहर में गिर गई, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गम्हरिया में 2 बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए.

2 बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 4 घायल

सरायकेला जिले के कांड्रा-चौका मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह 2 बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें नेंग्टासाइ के रहने वाले बाइक सवार शंभु महतो की मौत हो गयी. दूसरे बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हैं. सभी का इलाज चल रहा है.

पलामू में तेज रफ्तार बाइक पुल से गिरा

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला नबीनगर उत्तर कोयल नहर सड़क पर लौटानियां गांव के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पुल से नहर में गिर गई. बाइक पर सवार 2 युवक की मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना को दी.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

हुसैनाबाद में मरने वाले 2 युवक बिहार के

सूचना मिलते ही हुसैनाबाद के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रॉकी कुमार (18) और राहुल कुमार (20) को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल बिट्टू पासवान को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया. ये सभी एक ही गांव के थे.

घर में हो रही थी छठ पूजा, गांव में मातम का माहौल

परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, घर में चीख-पुकार मच गई. मृतक के परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. परिवार के एक सदस्य ने बताया की घर में छठ पूजा करने के लिए सभी लोग घाट पर गए थे. घाट से तीनों देर शाम जपला क्यों जा रहे थे, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव का माहौल गमगीन हो गया.

Also Read

Road Accident: रामगढ़ में सोहराय मना रहे लोगों को बोलेरो ने रौंदा, 4 की मौत, आधा दर्जन घायल

बीच सड़क पर पसरी निर्माण सामग्री, कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन हुए चोटिल

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >