झारखंड में 5 साल में बदलेंगे विकास के मायने, हेमंत सोरेन से मिलने के बाद बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश

Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुलाकात के बाद क्या कहा, पढ़ें.

Jharkhand Politics: झारखंड में अगले 5 साल में विकास के मायने बदलेंगे. विकास की एक लंबी लकीर झारखंड की नई सरकार खींचेगी. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में धनबल पर जनबल की जीत हुई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के बाद ये बातें कहीं.

सीएम आवास में हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश

हेमंत सोरेन के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री आवास जाकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-भाकपा-माले (लिबरेशन) गठबंधन को अपना अपार समर्थन देकर जनता ने सरकार के विकास कार्यों पर समर्थन की मुहर लगा दी है.

झारखंड में नहीं चलेगी बांटने की राजनीति – केशव महतो कमलेश

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने साफ कर दिया कि यहां बांटने की राजनीति नहीं चलेगी. विकास ही झारखंड की प्राथमिकता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया. कहा कि झारखंड ने अपने सम्मान की रक्षा की.

घोषणा पत्र में शामिल 7 गारंटियों को पूरा करेंगे – कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जनता ने लगातार दूसरी बार महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है. इस भरोसे पर हम खरा उतरेंगे. हमाने जो जनकल्याणकारी कार्य शुरू किए, उसे अब गति प्रदान करेंगे. घोषणा पत्र में शामिल 7 गारंटियों को पूरा करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘अगले 5 वर्षों में हम विकास के मायने बदलेंगे. विकास की लंबी लकीर खींचेंगे.’

Also Read

हेमंत सोरेन सरकार के सामने इन 5 चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती

हेमंत सोरेन की पहली कैबिनेट में 8 फैसले, दिसंबर से मंईयां सम्मान के लाभुकों को मिलेंगे 2500 रुपए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >