Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन का भाजपा में आना झारखंड की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट, बोले शिवराज सिंह चौहान

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का भाजपा में आना टर्निंग प्वाइंट साबित होगा. शिवराज सिंह चौहान ने चंपाई के बारे में और क्या कहा, पढ़ें.

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें एक एसेट करार दिया. कहा कि चंपाई सोरेन का भाजपा में आना झारखंड की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट साबित होगा. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन के भाजपा में आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी.

झारखंड को बचाने के लिए एसेट हैं चंपाई सोरेन – शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक एसेट हैं चंपाई सोरेन. उन्होंने जीवन भर झारखंड के लिए लड़ाई की. चंपाई सोरेन ने समर्पित भाव से जनता की सेवा की है. वह एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड को सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया. लूट-खसोट बंद करने का प्रयास किया. इसलिए उनकी जासूसी की गई.

सीएम के रूप में चंपाई ने झारखंड को पटरी पर लाने की कोशिश की

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने झारखंड को पटरी पर लाने की कोशिश की, इसलिए उनके पीछे एक परिवार पड़ गया. यह परिवार झारखंड में सिर्फ एक परिवार की सत्ता चाहता है. इसलिए चंपाई सोरेन को अपमानित करने क प्रयत्न किया गया. उनको नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिया गया. बिना मुख्यमंत्री की सहमति के विधायक दल की बैठक बुला ली गई.

भाजपा में चंपाई सोरेन का स्वागत है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अपमान सिर्फ चंपाई सोरेन का अपमान नहीं है. यह पूरे झारखंड का अपमान है. भाजपा में उनका स्वागत है. उनके आने से भाजपा को ताकत और नई ऊर्जा मिलेगी. चंपाई सोरेन का भाजपा में आना टर्निंग प्वाइंट साबित होगा.

डरा हुआ मुख्यमंत्री 1 महीने का मंत्री नियुक्त कर रहा है

शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डरा हुआ मुख्यमंत्री करार दिया. कहा कि 2 महीने का मुख्यमंत्री 1 महीने का मंत्री बना रहा है. यह बताता है कि यह मुख्यमंत्री डरा हुआ है. चंपाई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने से पहले पार्टी के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई. इसके बाद धुर्वा गोलचक्कर के समीप मैदान में अभिनंदन सह मिलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें चंपाई सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ली.

भाजपा मुख्यालय में प्रवासी कार्यकर्ता बैठक

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए हुए प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए.

Also Read

Jharkhand Politics: मुझे साथी मिल गया, भाजपा में शामिल होने से पहले बोले चंपाई सोरेन

चंपाई दा जहां खड़े होंगे, आदिवासियों का वोट वहीं गिरेगा, बोले महुलडीह और जिलिंगगोड़ा के लोग

रामदास सोरेन झारखंड के मंत्री बने, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

मंईयां योजना का सबसे अधिक लाभ कोल्हान की महिलाओं को मिले, बोली रामदास सोरेन की पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >