कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन, मांडर के अस्पताल में ली अंतिम सांस, मसीही समाज में शोक की लहर

Cardinal Telesphore P Toppo is Dead|कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का 4 अक्टूबर को निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. रांची के बिशप हाउस ने बताया है कि मंगलवार को कार्डिनल की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें मांडर के लिंवस हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

Cardinal Telesphore P Toppo is Dead: रांची के धर्माध्यक्ष (कार्डिनल) तेलेस्फोर पी टोप्पो का बुधवार (4 अक्टूबर) को निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिशप हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है. बिशप हाउस ने बताया है कि मंगलवार को कार्डिनल की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें मांडर के लिंवस हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बुधवार को दोपहर बाद चार बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. कार्डिनल के निधन की सूचना से पूरे झारखंड और मसीही समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. तेलेस्फोर पी टोप्पो के फेफड़ों में पानी भर गया था. इसकी वजह से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था. डॉक्टरों ने फेफड़ों से पानी निकालने के लिए उनके फेफड़े में एक ट्यूब डालने की सलाह दी थी. कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की स्थिति को देखते हुए रांची के धर्माध्यक्षों ने उन्हें संत अन्ना वृद्धाश्रम में रखने का विचार किया. वहां कुछ दिन रखने के बाद वर्ष 2023 में बेहतर देखभाल के लिए कार्डिनल को कॉन्स्टेंट लिंबर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगलवार को जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. कार्डिनल ने बुधवार को आईसीयू में ही अंतिम सांस ली.

रांची के सहायक धर्माध्यक्ष ने दी थी कार्डिनल के स्वास्थ्य की जानकारी

इससे पहले, रांची के सहायक धर्माध्यक्ष थेओडोर मसकरेन्हास एसएफएक्स ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि मंगलवार को तीन बजे रिटायर्ड कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्होंने कहा कि भारी और दर्द भरे दिल के साथ, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि सेवानिवृत्त कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का स्वास्थ्य, जो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टेंट लिवेंस हॉस्पिटल में अस्पताल में बिस्तर पर हैं, की अचानक बिगड़ गई. उन्हें तुरंत आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है. बुधवार को खबर आई की कार्डनिल अब इस दुनिया में नहीं रहे.

Also Read: कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कहा, धर्म से आदिवासियत पर कोई अंतर नहीं पड़ता है

महागिरजाघर के निर्माण का सपना देखा और उसे पूरा किया

उल्लेखनीय है कि रांची के धर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष तेलेस्फोर पी टोप्पो 24 जून 2018 को रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के बाद आराम करने के लिए उन्हें एक सितंबर 2018 को दिव्य माता लघु बसिलिका उल्हातु में शिफ्ट कर दिया गया. बता दें कि तेलेस्फोर पी टोप्पो ने रांची में महागिरजाघर के निर्माण का सपना देखा था. उन्होंने उसे पूरा भी किया. वह चाहते थे कि वह वहीं रहें. इसलिए फादर किशोर टोप्पो एवं सिस्टर इम्माकुलाता कुल्लू डीएसए की देखरेख में उन्हें वहीं पर रखा गया था.

Also Read: राष्ट्रीय आदिवासी साहित्य सेमिनार में बोले साहित्यकार महादेव टोप्पो, पुरखों का साहित्य पढ़ें आदिवासी युवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >