Jharkhand News: डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए रांची नगर निगम ने इस एजेंसी का किया चयन, लोगों से की ये अपील

Jharkhand News: रांची नगर निगम ने स्वच्छता कॉर्पोरेशन नामक एजेंसी को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए चयन किया है. निगम ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

रांची : रांची नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है. स्वच्छता कॉर्पोरेशन नामक एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. इससे संबंधित अधिसूचना निगम ने जारी कर दी है. संबंधित एजेंसी राजधानी के सभी 53 वार्ड में जाकर हर घर से कचड़ा उठाने का काम करेगी. निगम ने इसके लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है. बता दें कि कुछ समय पहले ही नगर निगम ने कचरे का उठाव के लिए टेंडर निकाला था.

क्या कहा गया है जारी अधिसूचना में

रांची नगर निगम द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डोर टू डोर कलेक्शन हेतु आमंत्रित निविदा के क्रम में स्वच्छता कॉर्पोरेशन का चयन हुआ है. प्राइमिरी कार्य कलेक्शन के लिए यह एजेंसी सभी 53 वार्डों में प्रत्येक हाउसहोल्ड का सर्वे और आरएफआईडी की शुरुआत किया जाना है. निगम ने इसके लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में रांची 32वें स्थान पर

रांची नगर निगम ने राजधानी को साफ सुथरा रखने के लिए कई कदम उठाये हैं. इसके अंतर्गत सूखा और गीला कचरा को अलग अलग किया जाता है. इसके अलावा ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग पर भी काम किया गया है. साथ ही साथ समुदायिक टॉयलेट और वॉटर बॉडी की सफाई को भी सुनिश्चित किया गया. स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में रांची देश में 32वें स्थान पर है. जबकि धनबाद की रैंकिंग 40 है.

Also Read: Jharkhand News: धनबाद में बड़ा हादसा टला, ट्रेन चढ़ते समय फिसला पैर, 1 यात्री घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >