वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार आ रही झारखंड, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल और रूट, नहीं चढ़ पायेंगे यात्री

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train|इंतजार खत्म. वंदे भारत ट्रेन झारखंड आ रही है. पटना से चलकर यह अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन रांची पहुंचेगी. बिहार और झारखंड दोनों राज्यों के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का अरसे से इंतजार था. इसके टाइम टेबल और रूट चार्ट के बारे में विस्तार से यहां पढ़ें.

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train|वंदे भारत का इंतजार कर रहे झारखंड के लोगों का इंतजार खत्म हो गया. भारतीय रेलवे ने बिहार और झारखंड दोनों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दे दी है. यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी. इस अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन के संचालन से पहले इसका ट्रायल रन होने जा रहा है. ट्रायल रन के तहत 12 जून (सोमवार) को यह ट्रेन पटना से चलकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेगी.

वंदे भारत में 6 घंटे 5 मिनट में पटना से पहुंच जायेंगे रांची

मात्र 6 घंटे 05 मिनट में यह ट्रेन पटना से रांची पहुंच जायेगी. रांची से पटना जाने में भी ट्रेन को इतना ही समय लगेगा. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि पटना-रांची पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सोमवार को होगा.

सुबह 6:55 में पटना से खुलेगी वंदे भारत ट्रेन

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर पटना जंक्शन से खुलेगी और दिन में 1 बजे रांची पहुंच जायेगी. पटना से खुलने वाली इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज गया में होगा. ट्रेन यहां 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन गया, बरकाकाना के रास्ते पटना से रांची और रांची से पटना तक चलेगी.

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

  • पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलेगी वंदे भारत ट्रेन

  • 8:20 बजे वंदे भारत ट्रेन गया स्टेशन पहुंचेगी

  • 1:00 बजे यह ट्रेन रांची स्टेशन पहुंच जायेगी

  • 2:20 में वंदे भारत रांची से पटना के लिए रवाना होगी

  • 7:00 बजे शाम को ट्रेन गया स्टेशन पहुंचेगी

  • 7:10 बजे गया से यह ट्रेन खुलेगी

  • 8:25 बजे वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच जायेगी

पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का ये है रूट

  • पटना से चलने वाली ट्रेन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते चलेगी.

  • वापसी में रांची से खुलकर यह ट्रेन मेसरा, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, बरकाकाना, गया और जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी.

रेलवे की आम लोगों से अपील

पूर्व मध्य रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक से दूर रहें. अपने मवेशियों को भी दूर रखें, क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस फुल स्पीड में चलेगी. इसलिए लोग ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें.

Also Read: Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का फुल स्पीड में ट्रायल रन, अंदर-बाहर का ऐसा है लुक

ट्रायल रन में यात्रियों को चढ़ने की अनुमति नहीं

वंदे भारत का यह ट्रायल रन है. इसे कई पैमाने पर टेस्ट किया जायेगा. इसलिए पटना और रांची के बीच प्रस्तावित इस ट्रेन में आम लोगों को चढ़ने की अनुमति नहीं होगी. ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद इसके परिचालन की तारीख तय की जायेगी. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >