झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के युवाओं से बोले हेमंत सोरेन - जो वादा किया, वो निभाके रहूंगा

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र बांटा. इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं से किए वादे को पूरा करूंगा.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सरकारी नौकरी पाने वालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया. शुक्रवार को उन्होंने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

आने वाले वर्षों में और तेज होगी नियुक्ति प्रक्रिया – हेमंत सोरेन

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने शिक्षक समेत 527 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा था. जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा- हमारी सरकार हर नियुक्ति को लेकर अत्यंत गंभीर है. हम हर हाल में झारखंडी युवाओं को लेकर किये गये अपने हर वादे को जरूर निभायेंगे. आनेवाले वर्षों में हम और तेजी एवं पारदर्शिता के साथ हर एक नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

हेमंत सोरेन ने 444 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक दिन पहले इसी शौर्य सभागार में हमारी सरकार ने झारखंड के 527 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. आज फिर से इस सभागार में करीब 444 नौजवानों के लिए जिंदगी के नये सफर में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

हर युवा को होना होगा दक्ष और हुनरमंद

सीएम ने कहा कि मौजूदा समय तकनीक का है. अब हर व्यक्ति को दक्ष और हुनरमंद होना अतिआवश्यक है. सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कई चुनौतियां रही हैं, लेकिन हमारी सरकार ने कभी हार नहीं मानी. राज्य सरकार न रुकी न थकी, क्योंकि आमलोगों का समर्थन और प्यार हमारी सरकार को हमेशा मिलता रहा है.

झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए ईमानदारी से काम किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम यह नहीं कह सकते हैं कि हमने शत-प्रतिशत हर कार्य को पूरा किया है, लेकिन झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किये गये हैं. मौके पर निदेशक, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण संजीव कुमार बेसरा, अपर सचिव श्रम नियोजन विभाग सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read

Hemant Soren Distributes Appointment Letter: हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

Chhatarpur Vidhan Sabha: छतरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी और जदयू का राज, कभी नहीं जीता झामुमो

Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन की 795 करोड़ की सौगात, विदेश में हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप

Jharkhand Naxal News: भाकपा माओवादी को बड़ा झटका, 10 लाख का इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >