Jharkhand News: हजारीबाग के सदर SDO की पत्नी ने तोड़ा दम, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jharkhand News: हजारीबाग के सदर एसडीओ की पत्नी अनीता कुमारी की मौत हो गयी है. रांची के देवकमल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके भाई ने एसडीओ पर जला कर मार डालने का आरोप लगाया था.

हजारीबाग : हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की मौत देर रात रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उनके शव को रिम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दूसरी तरफ उनके भाई ने एसडीओ के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने उन पर तेल छिड़क कर जान से मार डालने का आरोप लगाया है.

मृत महिला के भाई ने अपने आवेदन में क्या कहा

मृत महिला के भाई ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी बहन को तारपीन का तेल छिड़क कर हजारीबाग के एसडीओ अशोक, उनके भाई शिवनंदन, रिंकू देवी (पति शिवनंदन) एवं दुर्योधन साव ने साजिश के तहत जान मारने की नीयत से पकड़ कर जलाने का प्रयास किया. उन्होंने अपने आवेदन में उस दूसरी महिला से अवैध संबंध के आरोप लगाये हैं.

पति पत्नी के बीच होता रहता था विवाद

उनके भाई ने बताया है कि दोनों पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. एक बार इस मामले में हमारे परिवार व एसडीओ अशोक के परिवार के बीच बातचीत हुई थी. उस वक्त अशोक ने कहा था कि आगे से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. फिर विवाद बढ़ने पर हमलोग अशोक के घर पहुंचे, तो उन्होंने कहा कि जहां जाना है जाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं खुद एसडीओ हूं. इस दौरान उन्होंने हमलोगों को बर्बाद कर देने की धमकी दी.

अनीता कुमारी को दवे कमल अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बता दें कि एसडीएम अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी को रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों ने शुक्रवार को बताया था कि अगले तीन दिनों तक उनकी स्थिति क्रिटिकल है. जिसके बाद शनिवार सुबह उनके मौत की सूचना मिली.

Also Read: Jharkhand News: आज से रांची में होगा पौष मेले का आयोजन, बंग समुदाय की परंपरा से हो सकेंगे रू-ब-रू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >