Jharkhand News: अब एक ही भवन में होंगे चार तरह के थाने, DGP अनुराग गुप्ता ने तैयार की है योजना

Jharkhand News: झारखंड के बड़े शहरों में ऐसा पुलिस स्टेशन बनेगा जहां एक ही भवन में चार तरह के स्टेशन होंगे. भवन निर्माण को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्लान तैयार कर लिया है.

रांची : झारखंड के बड़े शहरों में अब एक ही भवन में चार तरह के थाने होंगे. इसके लिए बहुमंजिली इमरात का निर्माण किया जायेगा. भवन के एक मंजिल में साइबर थाना, दूसरे में महिला थाना, तीसरे में एससी-एसटी थाना और चौथे मंजिल पर एचटीयू थाना होगा. इंटीग्रेटेड थाना भवन के निर्माण के लिए यह योजना डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तैयार की है. इसके क्रियान्वयन की जिम्मेवारी उन्होंने आइजी प्रोविजन पंकज कंबोज को सौंपी है.

योजना को पूरा कराने के लिए कल होगी बैठक

झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से इस योजना को पूरा कराने के लिए शुक्रवार को विभिन्न जिलों के एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की जायेगी. इसमें एसपी से जमीन की उपलब्धता के आधार पर थाना निर्माण के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा जायेगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उक्त थाना भवन में महिला पुलिसकर्मियों के रहने के लिए अलग से बैरक की व्यवस्था होगी.

महिला पुलिस और पदाधिकारियों के लिए होगी अलग से सुविधा

इसके अलावा नये भवन में महिला पुलिस, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए अलग से सुविधा होगी. अलग-अलग थाना के निर्माण से जहां एक ओर अधिक भूमि की आवश्यकता होगी, वहीं निर्माण पर अधिक खर्च भी होगा. लेकिन एक जगह पर सभी थाना होने से लोगों को सुविधा होगी.

Also Read: Jharkhand Crime: ‘साहब, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, मुझे गिरफ्तार कर लीजिये’, घटना के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >