झारखंड में आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आज से, मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अब 4 को

Jharkhand News: झारखंड में एक बार फिर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू हो रहा है. 30 अगस्त से शुरू हो रहा कार्यक्रम 15 सितंबर तक चलेगा.

Jharkhand News: झारखंड में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम एक बार फिर शुरू हो रहा है. 30 अगस्त से 15 सितंबर तक सभी जिलों की पंचायतों में कार्यक्रम होगा. रांची के सभी प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में भी शिविर लगाये जायेंगे. इसके लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिल पाये.

इन योजनाओं के लिए शिविर में लिए जाएंगे आवेदन

वहीं, शिविर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना व विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए भी आवेदन लिये जायेंगे.

30-31 अगस्त को रांची नगर निगम के इन क्षेत्रों में लगेगा शिविर

ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण और शिकायतों का निवारण भी किया जायेगा. रांची निगम क्षेत्र में 30 अगस्त को वार्ड संख्या एक, दो, तीन, चार में और 31 अगस्त को वार्ड संख्या पांच, छह, सात और आठ में शिविर लगाये जायेंगे.

कल कहां लगेगा कैंप

हेसल, चतरा, जामटोली, जरिया, हुमटा, छापर, पतरातू, बलसोकरा, कुल्ली, ईचापीड़ी, कांके, पिठोरिया, तुमांग, देवगांव, करगे, नगड़ी, ईरबा, करमा, सताकी, तारूप, बंता उत्तरी, बंताहजाम दक्षिणी, गलउ, जामूदाग व मानकीडीह में शिविर लगेगा.

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अब 4 को

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को आयोजित होनेवाले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम टल गया है. इसके पीछे वजह रामदास सोरेन के शपथ ग्रहण को बताया गया है. वहीं, सरकार में विचार हुआ कि सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में अंतिम कार्यक्रम होना है. इसे वृहत स्तर पर करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया गया है. वहीं, चार सितंबर की नयी तिथि भी तय कर दी गयी है.

Also Read

पंचायत सचिवों के हड़ताल पर रहने से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर भी पडेगा असर

सरकार आपके द्वार अभियान का चौथा चरण शुरू कर सकती है सरकार

हेमंत सोरेन आज खूंटी में, लाभुकों से करेंगे ऑनलाइन बात, झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >