झारखंड सरकार ने नये DGP के लिए UPSC को भेजा नाम, जानें कौन कौन हैं इस लिस्ट में शामिल

11 फरवरी 2023 को वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इनके बाद सीनियर होने के नाते डीजी रैंक में प्रशांत सिंह का प्रमोशन हो जायेगा.

झारखंड के नये डीजीपी के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को सात अफसरों का पैनल ई-मेल के जरिये यूपीएससी को भेज दिया है. इनमें 1988 बैच के एसएन प्रधान, 1989 बैच के अजय भटनागर, इन्हीं के बैचमेट अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के अनिल पाल्टा, अनुराग गुप्ता, 1992 बैच के प्रशांत सिंह व इनके बैचमेट आरके मल्लिक का नाम शामिल है. वर्तमान में प्रशांत सिंह और आरके मल्लिक एडीजी रैंक के अफसर हैं.

11 फरवरी 2023 को वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इनके बाद सीनियर होने के नाते डीजी रैंक में प्रशांत सिंह का प्रमोशन हो जायेगा. पहले से राज्य में अनिल पाल्टा, अनुराग गुप्ता और अजय कुमार सिंह डीजी रैंक में हैं, जबकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये एसएन प्रधान वर्तमान में डीजी एनडीआरएफ हैं. वहीं अजय भटनागर भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआइ के ज्वाइंट डायरेक्टर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >