झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कैंप में आवेदन के लिए बचा है केवल 2 दिन, इन लोगों को मिलेगा लाभ

मंइयां सम्मान योजना का कैंप शुरू होने के बाद भी कर्मियों को सर्वर बंद होने से परेशानी उठानी पड़ रही है. हालांकि सीएम के निर्देश पर जल्द से जल्द इस तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए कहा गया है.

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लिए सभी पंचायतों में कैंप लगाकर आवेदन लिया जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 32 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि रक्षा बंधन के मौके पर इस योजना के राशि की पहली किस्त लाभुकों को भेज दी जाएगी. ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द कैंप में जाकर आवेदन कर लें. क्योंकि 15 अगस्त के बाद कैंप नहीं लगेगा. हालांकि, इसके बाद भी आप विभिन्न प्रज्ञा केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन प्रक्रिया में बदलाव

मालूम हो कि झारखंड में इस कैंप के शुरू होने के बाद भी कर्मियों को सर्वर बंद होने से परेशानी उठानी पड़ रही है. हालांकि सीएम के निर्देश पर जल्द से जल्द इस तकनीकी दिक्कतों दूर करने के लिए कहा गया है. वहीं, अब इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव कर इसे और सरल बना दिया गया है. अब योजना का लाभ लेने के मतदाता पहचान पत्र का दस्तावेज अनिवार्य नहीं होगा.

किन किन जरूरी दस्तावेज की है जरूरत

  • एक पासपोर्ट साईज फोटो.
  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी.
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • राशन कार्ड की फोटोकॉपी

किन लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपको झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है. साथ ही साथ महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपका आधार कार्ड सिंगल बैंक खाता से जुड़ा हुआ हो. लेकिन अगर किसी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं भी है तो भी ऐसी महिला भी इसका लाभ ले सकती है. हालांकि दिसंबर 2024 तक आपको किसी भी हाल में आपको अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा. सबसे जरूरी बात ये है कि इस योजना को लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो राशन कार्डधारी है.

Also Read: JMMSY SOP: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की SOP जारी, महिलाओं को देने होंगे ये दस्तावेज, वोटर आईडी अनिवार्य नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >