झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ये दस्तावेज साथ लेकर जाएं, इस तारीख से खटाखट मिलने लगेंगे पैसे

मुख्यमंत्री मांइयां सम्मान योजना का लाभ 21 से 50 साल तक की वैसे महिलाओं को दिया जाएगा जो हरा या पीला राशन कार्डधारी है. इसके लिए राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को फॉर्म उपलब्ध करा दिया गया है.

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदकों से आवेदन फॉर्म लेना शुरू कर दिया गया है. सभी जिलों के पंचायत भवन में शिविर लगाकर आवेदन जमा लिया जा रहा है. जो भी लाभुक इसका लाभ लेना चाहते हैं वे 10 अगस्त तक अपना आवेदन दे सकते हैं. चयनित लाभुकों को हर साल 12 हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी. सरकार ने भी इस महत्वाकांक्षी योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने को कहा है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि इसका लाभ कौन कौन ले सकता है और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है. आज हम इन सारी चीजों की आपको जानकारी देंगे.

21 से 50 साल तक की महिलाओं को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मांइयां सम्मान योजना का लाभ 21 से 50 साल तक की वैसे महिलाओं को दिया जाएगा जो हरा या पीला राशन कार्डधारी है. इसके लिए राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को फॉर्म उपलब्ध करा दिया गया है. इसके तहत चयनित लाभुकों को हर माह 1 हजार रुपये मिलेंगे. हर महीने के 15 तारीख तक ये राशि महिलाओं के सिंगल लिंक्ड बैंक खाते में जमा हो जाएगी.

कैंप में ये दस्तावेज साथ लेकर जाएं

आवेदकों को अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर कार्ड की छाया प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. 10 से 15 अगस्त तक इन आवेदनों की जांच होगी. संभावना जतायी जा रही है कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी द्वारा ये राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेज कर योजना की शुरुआत की जाएगी. बता दें कि ये फॉर्म आप विभागीय वेबसाइट jharkhand.gov/wcd पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं.

आवेदिका के बैंक खाते की आधार सीडिंग जरूरी

योजना का लाभ के लिए प्रत्येक आवेदिका के बैंक खाते की आधार सीडिंग कराना आवश्यक है, ताकि आर्थिक सहायता राशि के भुगतान में कोई बाधा न हो. सभी उपायुक्तों ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक शिविर में कम-से-कम एक बैंक के प्रतिनिधि आधार सीडिंग फॉर्म के साथ उपलब्ध रहे. ताकी लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हों.

Also Read: झारखंड के 16 इंजीनियरिंग कॉलेजों में बढ़ी 460 सीटें, सबसे अधिक BIT सिंदरी में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >