Jharkhand Monsoon Session: आज से मानसून सत्र, सदन में गूंजेगा किसानों का मुद्दा, देखिए पूरा शेड्यूल

Jharkhand Monsoon Session: आज 1 अगस्त 2025 से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. कल सत्र से एक दिन पूर्व स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलायी. बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस सत्र में किसानों की बात होनी चाहिए. राज्यभर में हुई भारी बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है. इस पर हमें चर्चा करने की जरूरत है.

Jharkhand Monsoon Session: आज 1 अगस्त से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. 7 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे. कल सत्र से एक दिन पूर्व 31 जुलाई को स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलायी. इस बैठक में पहली बार भाजपा की ओर से बतौर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए.

सत्र में किसानों की बात होनी चाहिए- सीएम

सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस सत्र में किसानों की बात होनी चाहिए. राज्यभर में हुई भारी बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है. इस पर हमें चर्चा करने की जरूरत है. किसानों को कैसे राहत दी जाये, इस पर पक्ष-विपक्ष के विधायक अपनी राय रखेंगे. पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने इस बात पर सहमती भी जतायी. संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर का कहना था कि भदई फसल को भारी नुकसान हुआ है. मकई के फसल बर्बाद हो गये हैं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

किसानों के मुद्दे पर होगी दो घंटे की विशेष चर्चा

इधर जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने का भी कहा कि इस मुद्दे पर दो घंटे की विशेष चर्चा करायी जाये. राज्य के किसानों का दर्द सदन में आना चाहिए. प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस पर सहमती जतायी. 6 अगस्त को विशेष चर्चा पर आज कार्यमंत्रणा की बैठक में मुहर लगेगी.

मानसून सत्र का शेड्यूल

  • 1 अगस्त 2025: राज्यपाल की सहमति प्राप्त विधेयक सदन के पटल पर रखे जायेंगे. और दिवंगत विभूतियों को याद किया जायेगा.
  • 4 अगस्त 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा.
  • 5 अगस्त 2025: प्रश्नकाल, अनुपूरक बजट पर चर्चा.
  • 6 अगस्त 2025: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक
  • 7 अगस्त 2025: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

इसे भी पढ़ें

झारखंड में भूंजा और फल बेचने वालों को जीएसटी के नोटिस से हड़कंप, 3 साल के डिजिटल पेमेंट पर हुई कार्रवाई

Aaj Ka Mausam: 1 अगस्त को देवघर, धनबाद समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >