ये दो बड़े नक्सली पुलिस के संपर्क में, जल्द कर सकते हैं सरेंडर, दोनों पर है कुल 12 लाख का इनाम

पुलिस की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर दो बड़े नक्सली सुरेश सिंह मुंडा लोदरो और लोहरा पुलिस से संपर्क में है. सूचना है कि दोनों जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं, दोनों पर कुल 12 लाख का इनाम है

रांची : झारखंड पुलिस की आत्मसमर्पण नीति ( Naxal Surrender Policy Jharkhand ) से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन का जोनल कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और एरिया कमांडर लोदरो लोहरा झारखंड पुलिस के पास पहुंच गया है. सुरेश पर दस लाख व लोदरो पर दो लाख रुपये का इनाम है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

कुछ दिनों में दोनों का विधिवत सरेंडर कराया जायेगा. इन दोनों के अलावा तीन-चार और नक्सली पुलिस के संपर्क में हैं. संभावना है कि झारखंड पुलिस जल्द ही सभी का एक साथ सरेंडर कराये. सुरेश मुंडा खूंटी जिले का रहनेवाला है. पूर्व में वह जोनल कमांडर रहे कुंदन पाहन के लिए रांची व खूंटी इलाके में संगठन के लिए काम किया.

दस दिन पहले उसे नक्सलियों का गढ़ कहा जानेवाला चाईबासा के पोड़ाहाट इलाका में भेज दिया गया था. तब से वह इसी इलाके में संगठन के लिए काम कर रहा था. कहा जा रहा है कि एक करोड़ के इनामी अनल दा व 25 लाख के इनामी मोछू के साथ सुरेश पोड़ाहाट इलाके में लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. इसको सरेंडर के लिए तैयार करने में खुफिया एजेंसियों ने अहम भूमिका निभायी है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >