BJP ने शुरू की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी, चिह्नित की कमजोर सीटें, लेकिन इन इलाकों में राह मुश्किल

झारखंड की दोनों सीटों पर भाजपा का विशेष फोकस होगा. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ही चुनावी रणनीति का खाका तैयार किया गया है. राष्ट्रीय महामंत्री विनोद पावड़े के साथ भाजपा के आला नेता इस कोर टीम में शामिल है

Jharkhand News: भाजपा ने आनेवाले लोकसभा चुनाव में यूपीए फोल्डर की मजबूत सीट पर सेंधमारी की रणनीति बनायी है. देश भर में भाजपा ने पहले चरण में 144 सीटों को कमजोर सीट के रूप में चिह्नित किया था. बिहार में गठबंधन टूटने के बाद 20 सीट बढ़ गयी. पूरे देश में भाजपा ने ऐसे 160 सीटों को चिह्नित किया है, जिसमें झारखंड की चाईबासा और राजमहल की सीट है.

झारखंड की दोनों सीटों पर भाजपा का विशेष फोकस होगा. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ही चुनावी रणनीति का खाका तैयार किया गया है. राष्ट्रीय महामंत्री विनोद पावड़े के साथ भाजपा के आला नेता इस कोर टीम में शामिल है़ं पूरी चुनावी रणनीति की मॉनिटरिंग यह टीम करेगी़ इसके साथ ही लोकसभा की कमजोर सीटों का कलस्टर बनाया गया है.

तीन से चार लोकसभा सीटों को मिला कर कलस्टर बना है. इसकी जवाबदेही केंद्रीय मंत्रियों को दी गयी है़ केंद्रीय मंत्री इन लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे़ झारखंड की राजमहल, चाईबासा और बिहार की नवादा व बाल्मीकि नगर लोकसभा सीट एक कलस्टर में शामिल है़.

केंद्रीय मंत्री राय साहेब दानवे को इसकी जवाबदेही दी गयी है़ इधर प्रदेश में पार्टी नेता सरोज सिंह संयोजक बनाये गये है़ं झारखंड की चाईबासा और राजमहल सीट पार्टी के लिए चुनौती भरी रही है़ यहां भाजपा को अपना खूंटा गाड़ना आसान नहीं होगा़ इन सीटों पर यूपीए फोल्डर में कांग्रेस और झामुमो ने गहरी पैठ बनायी है

राज्य गठन के बाद इन सीटों पर ज्यादातर कांग्रेस-झामुमो का कब्जा रहा है़ पिछले चुनाव में राजमहल से झामुमो और चाईबासा से गीता कोड़ा ने चुनाव में बाजी मारी थी़ कोल्हान का हो आदिवासी बाहुल्य इलाके में मधु कोड़ा की राजनीतिक पकड़ अच्छी रही है़ राजमहल में कांग्रेस के लिए थॉमस हांसदा ने मजबूत जमीन तैयार की है.

यह सीट बाद में झामुमो के खाते गयी. राजमहल से विजय हांसदा 2014 से लगातार झामुमो के लिए दो बार सीट निकाल चुके हैं. वहीं चाईबासा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व लक्ष्मण गिलुवा वर्ष 1999 और 2014 में दो बार चुनाव जीत चुके हैं. वहीं राजमहल सीट से भाजपा 2009 में एक बार चुनाव जीती है.

चाईबासा लोकसभा सीट

वर्ष कौन जीता पार्टी

1999 लक्ष्मण गिलुवा भाजपा

2000 बागुन सुंब्रुई कांग्रेस

2009 मधु कोड़ा निर्दलीय

2014 लक्ष्मण गिलुवा भाजपा

2019 गीता कोड़ा कांग्रेस

राजमहल लोकसभा सीट

वर्ष कौन जीता पार्टी

1999 थॉमस हांसदा कांग्रेस

2004 हेमलाल मुर्मू झामुमो

2009 देवीधन बेसरा भाजपा

2014 विजय हांसदा झामुमो

2019 विजय हांसदा झामुमो

प्रदेश प्रभारी सात से सांगठनिक प्रवास पर

भाजपा के प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी सात जनवरी से झारखंड के चार जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे. प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू ने बताया कि डॉ वाजपेयी अपने सांगठनिक प्रवास के क्रम में जिलों के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष,

जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, नगर निकायों के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक को संबोधित करेंगे. डॉ वाजपेयी सात जनवरी को लातेहार, आठ जनवरी को पलामू, नौ जनवरी को गढ़वा व 10 जनवरी को चतरा में प्रवास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >